
स्वास्थ्य शिविर में 70 अधिवक्ताओं ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेदान्ता गुरुग्राम तथा हापुड़ बार एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को बार रूम, हापुड़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 70 अधिवक्ताओं ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कराए और विशेषज्ञों से परामर्श लिया।अध्यक्ष संजय कंसल ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य अधिवक्ताओं को आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने व्यस्त कार्यदिवसों के बीच भी स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे सकें। सचिव वीरेन्द्र सिंह सैनी ने कहा कि हापुड़ बार एसोसिएशन का निरंतर लक्ष्य अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से पूर्व में भी स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया गया है और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं में तेजवीर सिंह, अजय सैनी, भोपाल शिशोदिया, विकास त्यागी, हरीश शर्मा, मोहित त्यागी, राजीव शर्मा, अक्षय गुप्ता, राहुल मित्तल, मोहित वर्मा, पवन सैनी, सुधांशु दत्त शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता सम्मिलित रहे।
“मिठास द पेठा शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं 25 से अधिक पेठे की वैरायटी: 9720932379, 9456458713





























