👁 0 views Views
बहादुरगढ़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ के गांव भैना में गुरुवार की सुबह एक गाय 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई जिसके बाद ग्रामीणों ने गाय को बाहर निकालने की काफी कोशिश की। मामले की सूचना थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार को दी गई। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नीरज कुमार ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्टू ऑपरेशन चलाकर गाय को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया।



































