पुलिस द्वारा पकड़े गए 87 पशुओं में से 7 मृत मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक वाहन में लदे हुए 87 मवेशियों को बरामद किया है जिसमें सात पशु मृत पाए गए है। ये पशु वाहन में क्रुरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। सम्भवतयाः मृत पशुओं की मौत दम घुटने से हुई है। इस सिलसिले में पुलिस ने 7 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया हैष
पुलिस के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने जांच के लिए एक कैंटर को रोक लिया। पुलिस ने तिरपाल हटा कर देखा तो कैंटर पर मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे थे। पुलिस ने वाहन पर सात पशु तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए पशु तस्कर गांव तोड़ी का जाहिद, करीमपुरा हापुड़ का बिलाल व हसीन तथा मोती कालोनी सिंकदरगेट हापुड़ का शाबिर, लुकमान, शोएब तथा आसीफ है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर 7 मृत पशुओं सहित 87 पशु बरामद किए है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए पशु तस्करों ने बताया कि वे पशुओं की तस्करी कर उनका वध करके मीट बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे ताकि वे आर्थिक लाभ कमा सकें।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























