हापुड़, अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात किलो गांजा व हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर दो लोगों को इन्द्रगढ़ी के पास से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया जिनमें से एक ज्ञान मौहम्मद हापुड़ थाने का वांछित अपराधी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात किलो गांजा, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106

























