पोलिंग पार्टियां रवाना,सुबह 7 बजे से मतदान











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन व जिला पुलिस ने सभी बंदोबस्त पूरी कर लिए है। कड़ी पुलिस निगरानी के यह मतदान सुबह 7 बजे से 6 बजे तक होगा। कोई भी मतदाता जो 6 बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश पा जाएगा,उससे मतदान अवश्य कराया जाएगा,भले ही देर हो जाए।
जनपद के चारों ब्लाकों में मतदान सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हो गई। हापुड़ ब्लाक के 93 गांवों में 402 बूथों पर,धौलाना ब्लाक के 55 गांवों में 295 बूथों पर,गढ़ ब्लाक के 60 गांवों में 269 बूथों पर,सिम्भावली ब्लाक के 65 गांवों में 269 बूथों पर मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टी रवाना स्थलों का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बता दें कि जिला पंचायत हापुड़ के 19 सदस्यों,273 ग्राम प्रधान, 3633 ग्राम पंचायत सदस्यों तथा 471 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सात लाख 47 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांति पूर्वक,निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु 92 सैक्टर मैजिस्ट्रेटों व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!