जिले में 22 करोड़ से होगी 68 सड़कों की मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं की लगभग 68 सड़कों की मरम्मत 22 करोड़ की लागत से होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। सड़कों की मरम्मत से बड़ी संख्या में यहां से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां लगभग 24.72 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत 5.56 करोड़ से की जाएगी जिसमें हापुड़ भटेल मार्ग, गांव दयानतपुर, हापुड़ से लोटी जाने वाली सड़क, अकड़ोली से उबारपुर, घुंघराला मीरपुर मार्ग, बीबी नगर से लुखराड़ा, कुचेसर रोड से नली हुसैनपुर, बीवी नगर से बछलौता, धौलाना मार्ग से मतनावली मार्ग, हिमायुपुर सांवी, अगौता से अकबरपुर, गढ़ी होशियारपुर से भडंगपुर भिम्यारी, श्यामनगर से गोयना मार्ग, मोदीनगर से गोयना मार्ग, बाबूगढ़ छपकौली मार्ग, सपनावत से उबापुर मढैया, हापुड़ सपनावत मार्ग शामिल हैं।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां लगभग 39.89 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत 9.27 करोड़ की लागत से होगी। गढ़मुक्तेश्वर में भी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिससे सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो सके।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540

































