
👁 0 views Views
गढ़मुक्तेश्वर मंडी में सड़क निर्माण पर 65 लाख होगे खर्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में उपमंडी की जर्जर सड़क की मरम्मत व निर्माण कार्य हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण कराएगा जिस पर करीब 65 लाख रुपए खर्च होगे।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर की उप मंडी में धान व अन्य खाद्यान्न का कारोबार होता है। सड्क जर्जर हालत में है जिससे आवागमन बाधित होता है और व्यापार पर बुरा असर पड़ता है। बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर की धान मंडी से हर साल करोड़ों रुपए का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। प्राधिकरण ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























