👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली परिसर में शनिवार को वाहनों की नीलामी की गई जहां 63 वाहनों की नीलामी के लिए छह लाख 34 हजार रुपए की बोली लगाई गई. इस दौरान एक कार, दो ऑटो और 60 दोपहिया वाहन नीलाम किए गए. हापुड़ नगर कोतवाली परिसर में रविवार को वाहनों की नीलामी की गई जिसमें साल 2018 से 21 तक थाने पर खड़े 60 वाहनों की नीलामी की गई. 2018 से 21 तक के अभियोगों से संबंधित लंबित माल/लावारिस एवं सीज शुदा 63 वाहनों की नीलामी का निस्तारण कराया गया और 63 वाहनों की नीलामी 6,34,000 में की गई
































