👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर के बाहर लगी बेटी की रसोई में रविवार को 600 जरूरतमंदों ने पांच रुपए में भोजन ग्रहण किया. काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित बेटी की रसोई दोपहर 12:00 बजे से संचालित की गई. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि सहयोगी सदस्य विकास, जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह तोमर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता, हरिओम सिंह तोमर, गौरव आदि के सहयोग से रसोई का संचालन किया जा रहा है.





























