👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में 60 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है जहां मयूरी सवार दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाश पैसे और कागजात लूट कर भाग खड़ा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
आपको बता दें कि छज्जूपुर निवासी शबाना अपनी जेठानी शमीम के साथ प्रथम सर्व यूपी ग्रामीण बैंक सिरोधन से मंगलवार को 11 बजे के आसपास 60 हजार रुपए निकालने गई थी. पैसे लेकर मयूरी से अपने घर लौटते समय धौलाना रोड पर बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया और पैसे लूट कर भाग खड़े हुए. महिलाओं ने बाइक सवार का पीछा करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो सकी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई

























