
60 निपुण स्कूली बच्चों को मिले बैग
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ने निपुण 60 बच्चों को स्कूल बैग देकर उन्हें सम्म्मनित कर प्री पीरियड के तहत पढ़ाई करने के लिए मोटिवेशन किया।
हापुड़ ब्लॉक के कम्पोजिट स्कूल गोयना में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत जागरूक करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय योगेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के माध्य्म से छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए तैयार करना बहुत ही अच्छा कार्य है इसको हम लोगों को सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के साथ करना चाहिये इसके साथ ही बच्चों को अनुशासन भी सिखाना ज़रूरी है।
खंड शिक्षा अधिकारी हापुड़ रचना सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर करीब 60 निपुण बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत निपुण बच्चों को स्कूल बैग तथा स्टेशनरी वितरित की गई है। वहीं उन्होंने बताया है कि प्राथमिक विद्यालयों में आँगनवाड़ी कार्यरत है, जिसके चलते उन सभी में आंगनवाड़ी केंद्र बनाया गया है। जिस माध्यम से प्री प्राइमरी पीरियड के अंतर्गत छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी द्वारा ए बी सी डी ,वन टू थ्री सिखाया जाता है जिसके माध्यम से बच्चों को मोटिवेशन किया जाता है, ताकि बच्चा पढ़ाई करने के लिए शुरुआत में आसानी से कर सकता है। इस दौरान
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा कार्यक्रम का सफ़ल संचालन श्रीमती भावना शर्मा एवं डॉ रेनू देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एसआरजी भारत शर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहम्मद नाजिम, ए आर पी कुशवीर सिंह, एआरपी ललित कुमार, सविता सहारान, इंदु शर्मा, रश्मि शर्मा, प्रियंका गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, मेघा वर्मा, रीना रानी निराला, शशि सिंहक्ष सहित अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित थीं।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























