हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में 5 रुपए के विवाद के चलते 30 यात्रियों को 60 मिनट तक पुलिस थाने में बस चलने का इंतजार करना पड़ा। दरअसल परिचालक और यात्री के बीच पांच रुपए को लेकर हुए विवाद से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि मामला बुधवार का है जब गढ़ से दिल्ली जा रही एक बस में 30 यात्री सवार थे। रास्ते में एक यात्री बस में सवार हुआ। सवारी से परिचालक की 5 रुपये को लेकर कहासुनी हो गई और ये कहासुनी नोकझोंक में बदल गई जिसके बाद परिचालक ने बस को सिंभावली थाने के सामने रोक दिया और पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। इस दौरान बस में मौजूद करीब 30 यात्रियों का एक घंटा खराब हो गया और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद दोनों का समझौता हो गया और बस को रवाना किया गया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























