हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से चार धाम यात्रा पर निकले 60 श्रद्धालु सोमवार को देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच भूस्खलन के दौरान करीब 3 घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं की बेचैनी काफी बढ़ गई। कुछ देर बाद जेसीबी मशीनों की मदद से रास्ता क्लियर हुआ जिसके पश्चात सभी श्रद्धालु हापुड़ के लिए रवाना हुए। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों के साथ करीब 60 श्रद्धालु हापुड़ से तीन बसों में सवार होकर 9 सितंबर को चार धाम यात्रा के लिए निकले थे। आईआईए हापुड़ चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता भी यात्रा में शामिल थे जिन्होंने बताया कि चारों धामों की यात्रा कर बद्रीनाथ से वापस हापुड़ लौटते समय देवप्रयाग-ऋषिकेश के बीच भूस्खलन हो गया जिससे यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान करीब 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी बीच श्रद्धालुओं ने संकीर्तन के माध्यम से भगवान का स्मरण शुरू किया। संकीर्तन में अन्य राज्यों से आए भक्त भी शामिल हो गए। तीन घंटे बाद बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया गया जिसके पश्चात सभी श्रद्धालु हापुड़ के लिए रवाना हो गए।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

































