हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। एक तरफ जहां शनिवार को दो संदिग्धों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई हैं।
बता दें कि मोहल्ला पुराना बाजार के निवासी एक छह वर्षीय बच्चे की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मेरठ के अस्पताल से प्राप्त हुई एलाइजा टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे की डेंगू से मौत की पुष्टि की है। वहीं शनिवार को डेंगू के दो मरीज मिलने से जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 19 हो गई है। डेंगू के इन दो मरीजों में से एक मोहल्ला अर्जुन नगर और एक मरीज बाबूगढ़ में मिला है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033



























