हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ में 54 दुकानों व दो गोदाम नीलामी प्रक्रिया बुधवार को शुरु हुई जिसमें से केवल छह दुकानों की नीलामी ही हो पाई शेष दुकानों के लिए बोलीदाता गायब रहे।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर, अधिशासी संजय कुमार गौतम आदि अफसरों ने सभासदों की उपस्थिति में पंचायत परिसर में 54 दुकानों व दो गोदामों की खुली नीलामी प्रक्रिया को शुरु किया। नीलामी शुरु होने से पूर्व नियम व शर्तों की जानकारी बोली दाताओं को दी गई।
बोलीदाताओं ने छह दुकानों के लिए ही बोली लगाई जबकि अन्य दुकानों पर चुप्पी साध ली। छह दुकानों की नीलामी से पंचायत को तीस लाख रुपए की आय हुई। शेष दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पुनः शुरु की जाएगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























