👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम शाहपुर चौधरी से दोताई, अठसैनी होते हुए हशुपुर तक लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत निर्मित होने वाली 6 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास शनिवार को गढ़ के विधायक कमल मलिक ने किया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र की जनता को आवागमन में और यातायात को सुगमता मिलेगी।
इस अवसर पर अंकुर त्यागी, संजीव त्यागी, गौरव ठाकुर,संदीप प्रधान, राशिद पहलवान आदि उपस्थित थे।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509


























