
पिलखुवा में खुलेंगे 6 जन आरोग्य मंदिर
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):पिलखुआ में 6 जन आरोग्य मंदिर खोले जाने है जिनमें से दो खुल चुके है तथा चार और खोले जाने का प्रस्ताव है।
पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के कार्यालय में गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड कार्यालय से डॉ चंद्रभान सिंह तोमर, पिलखुवा नगर सरकारी अस्पताल रेलवे रोड से डॉ प्रियंका दुबे एवं टीम के साथ एक बैठक की, जिसमें सरकार की योजना को आम जनता तक पहुंचने के लिए पिलखुवा नगर में 6 जन आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे जिसमें 2 जन आरोग्य मंदिर” मोहन नगर कॉलोनी व डाबरिया में खुल चुके है ।
जन आरोग्य मंदिर में सरकार की योजना जैसे गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी योजना, नवजात शिशुओं के लिए सरकारी योजना, कुष्ठ रोगियों के लिए सरकारी योजना जैसे अन्य सभी योजनाओं का आम जनता को लाभ मिल सकेगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























