रोडवेज बस-ट्रैक्टर ट्राली भिड़ंत में 6 घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित बड़े मदरसे के सामने रोडवेज बस व ट्राली की भिड़ंत हो जाने से 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े मदरसे के सामने सोमवार की अपराह्न बुलंदशहर रोड की ओर से आ रही रोडवेज बस का अचानक टायर फट गया और बस असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। ट्राली में ईंटे लदी थी। दो वाहनों के हादसे में ईटे बिरयानी के ठेले पर जा गिरी। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























