👁 0 views Views
6 बाल श्रमिक सिम्भावली में मिले
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना एएचटीयू,श्रम प्रवर्तन अधिकारी व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया।टीम ने अभियान के दौरान दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना सिम्भावली क्षेत्र में दुकानों पर काम कर रहे 06 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।टीम दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।टीम का कहना है कि बालश्रम से प्रतिष्ठान पर कार्य लेना विधि विरुद्ध है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























