👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने अवैध पशु कटान करते हुए 06 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित पशु का 100 किलोग्राम मांस व अवैध पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए हैं।आरोपी गांव पिपलैड़ा के हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।




























