
सीए के खाते से निकाले 6.34 लाख रुपए, मात्र ₹27 छोड़ें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के रहने वाले सीए जितेंद्र कुमार के खाते से साइबर ठगों ने 6.34 लाख रुपए निकाले हैं। साइबर ठगों ने खाते में सेंध लगा रुपए निकाले। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने खाते को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जितेंद्र कुमार एक बड़ी कंपनी का अकाउंट संभालते हैं। उनका अपना बैंक खाता एक निजी बैंक में है। इसी बैंक का क्रेडिट कार्ड भी उनके पास है। सोमवार की सुबह 9:00 बजे उनके खाते में अचानक 3.24 लाख रुपए पहुंचे। क्रेडिट कार्ड पर जंबो लोन लेकर यह रुपए खाते में भेजे गए हैं। वह कुछ समझ पाते तभी 5 मिनट बाद उनके खाते में फिर से ₹60,000 डाले गए। यह रुपए उनके क्रेडिट कार्ड से इंस्टा लोन लेकर डाले गए थे जबकि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड या किसी ऐप से लोन नहीं लिया था। इस पर उन्होंने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। उनके बैंक खाते में ढाई लाख रुपये पहले से ही पड़े हुए थे। क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करने के बाद वह निश्चिन्त हो गए कि अब वह किसी घपले बाजी में नहीं फसेंगे। जितेंद्र सिंह ने दोपहर में करीब 3:15 बजे देखा कि उनके खाते से दो बार में 6.34 लाख रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद उन्हैं ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। अब उनके खाते में कुल 27 रुपए बचे हैं।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























