👁 0 views Views
जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं आज कोरोना के 40 नए मामले सामने आए. जिलाधिकारी अदिति सिंह के ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक जनपद में अभी तक कोरोना के 595 मामले सामने आ चुके हैं जिनमे से 251 एक्टिव केस, 333 ऐसे मरीज हैं जो स्वस्थ हो चुके है हालांकि 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है.

































