फौजियों को भेजी जाएंगी 55 हजार राखियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतरराष्ट्रीय महेश्वरी कपल क्लब के द्वारा सीमा पर तैनात रहकर दिन-रात देश की रक्षा करने वाले जवानों को क्लब की सदस्य द्वारा 55 हजार राखियां भेजेंगे। इसके लिए क्लब ने एक धागा सनेह का फौजी भाइयों के नाम बहनों का पैगाम कार्यक्रम की शुरुआत की है। 10 अगस्त तक क्लब की 125 शाखों से राखियां एकत्र की जाएगी जिन्हें 12 अगस्त तक सेना के मुख्यालय भेजा जाएगा।
जिलाध्यक्ष हापुड़ आशा सोमानी ने बताया कि हापुड़ क्लब से 601 राखियां तैयार की गई है ताकि सरहद पर खड़े जवानों को राखी भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि राखियां 12 अगस्त तक मुख्यालय भेज दी जाएंगी। राखी भेजने वालों में सरोज, हेमलता, विमला, बीना, सुधा, रीमा, नीलम, गीतेश, राजकुमारी, कृष्णा, मंजू, लता, प्रेमा, विनय, संतोष, पूनम ग्रोवर, सरला, अरुणा आदि शामिल हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























