हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 55 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जनपद हापुड पुलिस ने गुरुवार को शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव-2021 के चलते चैकिंग कर रही थी कि इसी दौरान उसने शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व जनपदीय टीम-सी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान 02 अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों मेरठ निवासी सचिन और अरविंद है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से चार लाख रुपए कीमत की हरियाणा मार्का 55 पेटी अवैध शराब, टाटा इन्टरा गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने धारा 60, 63 तथा 72 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
Hungry Hippiee दे रहे हैं खाने पर पाएं 25% Discount, Call @7906206417:


























