
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के मामले में 511 की होगी जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 511 लाभार्थियों की जांच होगी। जिलाधिकारी ने 26 विभागों के अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है। कई पात्रों को लाभ देने की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हापुड़ में 320 और पिलखुवा में 191 लाभार्थियों की जांच कर सत्यापन होगा।
योजना का लाभ डूडा के माध्यम से लाभार्थियों को मिलता है। डूडा सीएलटीसी सरोज पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच चल रही है। हापुड़ पालिका क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ पात्रों की जांच की जा चुकी है। इसमें कोई भी अपात्र नहीं मिला है। पिलखुवा क्षेत्र में भी जांच जारी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























