हापुड़ सीमन (ehapurmews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर में गांव अल्लाहबख्शपुर के करीब 50 लोगों के विरुद्ध कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लघंन करने का मुकद्दमा पुलिस ने दर्ज किया है।
ये हैं आरोपी- गांव अल्लाहबख्शपुर के वसीम, इसाक, अय्यूब, वसीम पुत्र मुनकाद, फहीम, सलीम, मुस्तफा, इसरार पुत्र अशरफ, इंजार, शाहनवाज, मुजम्मल, महाराज को नामजद किया गया है, जबकि 30-35 अज्ञात हैं।
ये धाराएं लगी है- आरोपियों पर धारा 188/269/270 तथा महामारी अधिनियम की धारा तीन के तहत मुकद्दमा दर्ज है।
आरोप हैं- आरोपियों पर आरोप है कि बिना अनुमति के अल्लाहबख्शपुर फाटक के पास एकत्र होना, मास्क न लगाना तथा सोशल डिस्टेंशिंग का पालन ना करना है। इससे महामारी फैलने की सम्भावना है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























