सिंभावली: 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढ़ेर












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एसटीएफ ने जनपद हापुड़ में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश बिहार निवासी डब्लू यादव को एनकाउंटर के दौरान ढ़ेर कर दिया। सोमवार की तड़के जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के क्षेत्र में यूपी एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और सिंभावली पुलिस की टीम ने 50,000 के इनामी बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरता देख डब्लू यादव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ व जवाबी फायरिंग में डब्लू यादव को मुंहतोड़ जवाब दिया। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया जिसके बाद एसटीएफ ने घायल डब्लू को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बाइक और हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डब्लू यादव से पुलिस ने आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

मामला सोमवार की तड़के का है जब नोएडा व बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर डब्लू यादव को घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन डब्लू यादव ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद मुंहतोड़ जवाब में डब्लू गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डब्लू यादव पर 50,000 रुपए का नाम घोषित था जिसके कब्जे से आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। मृतक के खिलाफ संगीन धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डकैती कई मामलों में वह वांछित चल रहा था। मामले की जांच जारी है।

मुठभेड़ में मारा गया डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था। वह हत्या के भी मामले में वांटेड था। पुलिस को डब्लू यादव की लोकेशन के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने जनपद हापुड़ में उसकी घेराबंदी की जो एनकाउंटर के दौरान ढ़ेर हो गया।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!