हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन ने हड़ताल की। हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल की।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष हाजी ऐनुलहक एडवोकेट की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओं के हित में उठाई गई मांगों के समर्थन में मंगलवार को संपूर्ण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे जिसके पश्चात मंगलवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग है कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए, अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराए जाएं आदि।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123


























