👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सऊदी अरब मैं नौकरी के नाम पर एक युवक से तीन लोगों ने 5 लाख रूपए ठग लिए। ठगी का शिकार हुआ युवक थाना सिंभावली के गांव वेट का सलमान हैं।
पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट तैयार कराकर सलमान से 5 लाख रूपए ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पोल खोलने पर पीड़ित सलमान ने आरोपियों से 5 लाख रूपए वापिस मांगे, परंतु लौटाए नहीं। सलमान ने मौहल्ला छिजराबाद औखला दिल्ली के फारुख, मारूफ व मुकीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*





























