हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित रामगंज में कोरोना के कदम बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार की देर रात चार और कोरोना संक्रमित पाए जाने से इलाके में हड़कंप मचा है। इससे पूर्व शुक्रवार को ही एक मरीज रामगंज में कोरोना संक्रमित पाया गया था। कुल मिलाकर रामगंज में मिले कोरोना मरीजों की संख्या 5 हो गई है। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने सम्पूर्ण क्षेत्र को नियंत्रण में लेकर अस्थायी रुप से सील करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान लोगों के आवागमन तथा व्यापारिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) रहेगा। नगर पालिका परिषद हापुड़ को इलाके को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:

























