हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को यादगार बनाने के लिए जनपद हापुड़ में हिंदू संगठनों ने व्यापक तैयारियां की हंै।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी आदि संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पांच अगस्त को दीपावली जैसा उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। घर-घर दीप जलाएं जाएंगे, आतिशबाजी छोड़ी जाएंगी, भवनों पर रंगीन लाइटें जलाई जाएंगी। मंदिरों में विशेष पाठ-व पूजन होगा। इस उत्सव से ग्रामीण इलाके भी अछूते नहीं रहें, इसके लिए सोशल मीडिया से व्यापक प्रचार किया जा रहा है।
कोठी गेट हापुड़ पर मिट्टी के बर्तन बेचने वालों ने बताया कि मिट्टी के दीपक की बिक्री में थोड़ा इजाफा हुआ है और उम्मीद है कि 5 अगस्त तक स्टाक निल हो जाएं।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169
























