हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर जनपद हापुड़ के 49किसानों को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। . रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र बाबूगढ हापुड़ के सभाकक्ष में कृषि विभाग द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषक गोष्ठी एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विजयपाल सिंह आढती विधायक हापुड़, डा0 कमल सिंह मलिक विधायक गढमुक्तेश्वर मुख्य अतिथि के रूप में एवं उमेश राणा जिला अध्यक्ष भा0जा0पा0 हापुड़, प्रफुल्ल सारस्वत जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हापुड, योगेन्द्र सिंह अध्यक्ष भूमि विकास बैंक हापुड विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषि के तिलहन,मशरूम,पशु पालन,आलू उत्पादन, मधु मक्खी पालन,डेरी, सब्जी, मत्स्य पालन आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जनपद के 49 कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कांग्रेस कमेटी सिविक एंड सोशल आउटरीच के प्रदेश सचिव हसमत राणा की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























