
गौ संवर्धन योजना में 48 लाभार्थियों का चयन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति के सदस्यों एवं समस्त आवेदकों की उपस्थिति में नंद बाबा दुग्ध मिशन की योजनाओं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदिनी योजना एवं मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना में लाभार्थियों का चयन ई लाटरी के माध्यम से किया गया। रेंडमाइजेशन द्वारा नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में दो लाभार्थियों, मिनी नंदिनी योजना में आठ लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना में 14 महिला लाभार्थियों एवं 14 पुरुष लाभार्थियों कुल 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068































