👁 0 views Views
कैम्प से 46 किडनी रोगी हुए लाभान्वित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): रोटरी क्लब हापुड प्लैटिनम ने रविवार को सर्वोदय हॉस्पिटल,ग्रेटर नोएडा के सहयोग से निःशुल्क किडनी रोग संबंधित परामर्श कैम्प का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स चंडी रोड पर किया।इस कैम्प में डा.अभिनव कत्याल (D.M nefrology)ने 46 किडनी के रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया।क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत जिंदल ने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज सेवा के लिए निरंतर ऐसे मेडिकल कैम्पों का आयोजन करता रहेगा।इस मौके पर क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रो.विवेक शर्मा,सचिव रो.सचिन गुप्ता,कोषाध्यक्ष रो.संदीप गोयल,क्लब ट्रेनर रो.मुकेश गर्ग व अन्य रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































