हापुड़: जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 44 नए मरीजों के मिलने से चिंता और बढ़ गई है। सोमवार की दोपहर बाद जिला प्रशासन को 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से 42 मरीज आर्य नगर पिलखुवा, एक मरीज दुर्गा कॉलोनी गढ़मुक्तेश्वर तथा एक मरीज हापुड़ के पास के गांव नान से है। (ehapurnews.com)
जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के कस्बा पिलखुवा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से जनपद में हड़कंप मचा है तथा और तकरीबन पूरा पिलखुवा गत तीन माह से बफर जोन में है। पिलखुवा का कारोबार पूरी तरह ठप हो चुका है और लोग घरों में रहते रहते ऊब चुके हैं। जिला प्रशासन ने संक्रमित से प्रभावित क्षेत्रों को बफर ज़ोन में सम्मिलित कर सैनिटाइजेशन और चिकित्सीय परीक्षण शुरु कर दिया है।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:
























