VIDEO: पैसे डबल करने वाले नटवरलाल की 42 लाख की संपत्ति कुर्क










हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): लोगों को डेढ़ साल में पैसे डब्ल करने का लॉलीपॉप थमाने वाला शातिर नटवरलाल कानून के शिकंजे में फंस गया है। लोगों को टोपी पहनाने वाला नटवरलाल अशोक चौहान खाकी से बचता फिर रहा है। कोर्ट के आदेश पर कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को अशोक के घर जाकर सामान की कुर्की कर ली और 42 लाख रुपए का सामान जब्त कर लिया। इस कुर्की की प्रक्रिया को थाना बहादुरगढ़ और थाना सिंभावली पुलिस ने अंजाम दिया।

Our Trending Story: हापुड़: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार सर्राफ गौरव अग्रवाल कौन है? जानें

जनपद हापुड़ में एक कलाकार से भी ज्यादा चर्चित हो चुके इस नटवरलाल अशोक चौहान ने हजारों लोगों को लालच के जाल में फंसा लिया। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर के रहने वाले अशोक ने अपने भाई धर्मपाल, अपनी पत्नी सुनीता और धर्मपाल की पत्नी सुषमा व अन्य साथियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए लोगों से एंठ लिए। इन पर आरोप है कि नटवरलाल ने कई वर्ष पहले निफ्टेक ग्लोबल नाम से एक फाइनेंस कंपनी बनाई और लोगों को 18 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच दिया। इसकी शुरुआत अशोक ने अपने ही गांव से की। विश्वास के चलते लोगों ने अपनी जमीनों को बेचकर पैसा अशोक को दे दिया। धीरे-धीरे अशोक का फर्जी जाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया और अशोक अपने कुछ साथियों के साथ पिछले साल लॉकडाउन में फरार हो गया। उड़नछू हुआ अशोक हजारों लोगों की बददुआ के साथ करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया।

मामले में पुलिस ने अशोक, अशोक की पत्नी सुनीता, अशोक का भाई धर्मपाल और धर्मपाल की पत्नी सुषमा और उनके एजेंटों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने लाखों के सामान की कुर्की की। थाना बहादुरगढ़ पुलिस, थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर गांव में अशोक के घर पहुंचे और 42 लाख रुपए की संपत्ति की कुर्की में पुलिस ने एक न्यू क्रेटा कार, एक मोटरसाइकल, एक बड़ा ऑटोमेटिक जेनरेटर, तीन ऐसी, दो एलईडी, चार बैटरे, एक बड़ा इंवर्टर, ग्यारह सोलर पैनल, तीन अलमारी, फ्रीज और घरेलू सामान को कब्जे में ले लिया। इससे पहले कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक नोटिस भी चस्पा किया था। फिलहाल चारों संचालक पिछले एक साल से फरार हैं जिनपर कुलमिलाकर 48 मुकदमें दर्ज हैं।

ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

🔊 Listen to this सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग के…

Read more

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग
error: Content is protected !!