👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 4100 छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए जाएंगे. हालांकि जनपद के कुछ कॉलेजों में छात्रों को टेबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है. शासन के आदेश पर सामूहिक कार्यक्रम में कालेज के छात्रों को वितरण की तैयारी शुरू कर दी गई है. डीआईओएस कार्यालय से टैगिंग का कार्य भी लगातार गति पकड़ रहा है. योजना की नोडल एडीएम श्रद्धा हैं जिनकी अध्यक्षता में जल्द ही कार्यक्रम की तिथि की घोषणा की जाएगी. बता दें कि कॉलेजों ने छात्रों से आवेदन फार्म भरवाए. इसके बाद अब 4100 छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट मिलेंगे.
अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान का स्वाद नए तड़के के साथ: 8979755041




























