हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस अब बॉडी वॉर्म कैमरों से लैस हो चुकी है. हालांकि अभी 41 पुलिसकर्मियों को ही कैमरे दिए गए हैं जिनमें से 16 कैमरे यातायात पुलिस को दिए गए हैं. इन कैमरों का उद्देश्य गतिविधि को रिकॉर्ड करना है जिसमें ऑडियो और वीडियो दोनों प्रकार की रिकॉर्डिंग होती है.
दरअसल पुलिसकर्मियों पर अक्सर अभद्रता करने के आरोप लगते हैं जिसके चलते उन्हें बॉडी वार्म कैमरों से लैस किया गया है. इन कैमरों का डाटा पुलिस मुख्यालय पर प्रतिदिन रिकॉर्ड किया जा रहा है जिसे जरूरत पड़ने पर कभी भी देखा जा सकता है. कैमरों से लैस पुलिसकर्मी हापुड़ के विभिन्न इलाकों में तैनात हैं जहां तीसरी आंख हर तरह की गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























