👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़-मेरठ हाईवे चौड़ीकरण के लिए मंडलायुक्त ने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं. चौड़ीकरण का कार्य लगभग दो साल में पूरा होगा. ऐसे में 400 ऐसे भवनों को चिन्हित किया गया है जिन्हें मुआवजे के बाद ध्वस्त किया जाएगा. वहीं 8064 पेड़ों के सापेक्ष अभी तक 3382 पेड़ों की कटाई हो चुकी है. गढ़-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण से वाहन फर्राटा भर कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209






























