
ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर 40 ऐसे वाहनों के चालान किए, जो ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करते हुए सड़क पर दौड़ रहे थे।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार सोमवार की सुबह पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे और ततारपुर गोल चक्कर के पास वाहनों की सघन चेकिंग की। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे दो पहिए वाहनों तथा चौपहिए वाहनों की चेकिंग की और 40 वाहनों के ई-चालान किया।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नाबालिक बच्चों के हाथों में वाहन न दे और वाहन चालक ट्रैफिक रूल का पालन करें। यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























