
खेत से 40 कुंतल गन्ना चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव बझीलपुर से किसान श्री भगवान त्यागी के खेत से बदमाश करीब 40 कुंतल गन्ना चोरी कर ले उड़े।
गांव बझीलपुर के किसान श्री भगवान त्यागी गन्ने की खेती करते हैं। वह बुधवार को गन्ना छोल से निपट कर आ गए और करीब 40 कुंतल छोल हुआ गन्ना खेत में ही छोड़ आए। किसान गुरुवार की सुबह जब खेत पर पहुंचा तो गन्ना गायब देखकर दंग रह गया।
संभावना है कि बुधवार की रात को किसी वक्त बदमाश खेत पर पहुंचे और गन्ने को किसी वाहन ट्रैक्टर में लादकर ले उड़े। किसान ने गन्ना चोरी की सूचना पुलिस को दी है। किसान नेता ज्ञानेंद्र त्यागी ने ग्रामीण इलाकों में पुलिस गस्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की शिनाख्त कर पकड़ा जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































