हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो को कावड़ यात्रा के दौरान 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हापुड़ से हरिद्वार तक कावड़ियों के लिए चलाई गई बस जब वापस लौटी तो सवारी नहीं मिली जिसकी वजह से बसों को खाली आना पड़ा। साथ ही जगह-जगह रूट डायवर्ट होने के कारण बसों को अन्य मार्गों से निकाला गया जिसकी वजह से डीजल की खपत अधिक हुई। 12 दिनों में डिपो को करीब 40 लाख रूपए राजस्व की हानि हुई है।
हापुड़ डिपो ने हरिद्वार के लिए 16 बसों का संचालन तीन जुलाई से शुरू कराया था। 14 जुलाई तक प्रतिदिन बसों को मानक के अनुसार चलाया गया। शिव भक्तों की संख्या पूरी होने के पश्चात बसों को डिपो से रवाना किया गया।

एआरएम संदीप नायक का कहना है कि रूट डायवर्ट होने की वजह से बसों को अन्य मार्गों से निकाला गया जिसकी वजह से डीजल की अधिक खपत हुई। वापसी के दौरान सवारी ना मिलने की वजह से बसों को खाली आना पड़ा जिससे राजस्व की हानि हुई है। इसके साथ ही बिना सूचना दिए ड्यूटी से नदारद रहे आठ चालक व परिचालकों को भी नोटिस जारी किया गया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065































