हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लाखों श्रद्धालुओं ने यहां पड़ाव डाल दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में निरीक्षण का दौर जारी है। इसी क्रम में हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि श्रद्धालु के सैलाब को देखते हुए 40 गोताखोर तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने अपील भी की कि लम्पी रोग ले चलते मेले में पशुओं को ना लाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में आने वाले भक्तों के लिए मेय आई हेल्प यू डेस्क भी गठित की गई है।
जिलाधिकारी मेधा रुपम के साथ जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, सीडीओ हापुड़ प्रेरणा सिंह, हापुड़ सदर एसडीम दिग्विजय सिंह, गढ़ मेला अधिकारी विवेक व अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
































