
दिव्यांग शिविर में 40 दिव्यांग जन को मिले प्रमाण पत्र
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक में बुधवार को दिव्यांग समाज कल्याण विभाग श्रीमती सुनीता सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, के तत्वावधान में दिव्यांगों के लिए एक शिविर कैंप लगाया गया। इस कैंप में चिकित्सकों की टीम हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रह्म दयाल सिंह, काय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव रस्तोगी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक वर्मा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाती सिंह और डॉक्टर मुग्धा उपाध्याय, ई. एन.टी. विशेषज्ञ डॉक्टर मोहिनी सिंह और नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश गुप्ता उपस्थित रहें।चिकित्सको की टीम ने दिव्यांगों के समस्त रोगों की जांच की और 40 दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए गये।दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य भागीरथ उर्फ़ भरत लाल शर्मा ने कहा हैं कि जनपद हापुड़ में आयोजित कैम्प में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।इस प्रकार का
एक कैम्प 13-8-2025 को गढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
गढ़ ब्लॉक के दिव्यांगजनों अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कैम्प का लाभ उठाएं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































