
डेढ लाख रुपए की 40 पेटी शराब मिली,दो तस्कर दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बाबूगढ पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वाले दो धंधेबाज को धर दबोचा।पुलिस ने धंधेबाजो के कब्जे से करीब डेढ लाख रुपए की 40 पेटी शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब के दो धंधेबाजो को गिरफ्तार, कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 40 पेटी अवैध देशी शराब (कीमत करीब डेढ लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त डिजायर कार बरामद की है।आरोपी थाना बी बी नगर के गांव भैसाखुर का अमर जीत सिंह व बाबूगढ के गांव लुखराडा का सोनू है।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य स्थान से शराब लाकर इलाके मे सप्लाई करना स्वीकार किया है।पुलिस जांच मे जुटी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

































