👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर की रहने वाली चार वर्षीय इनायत की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनायत पिछले 20 दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी जिसने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
मृतक बच्चे की मां शब्बो ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले इनायत को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद उसे मेरठ भर्ती कराया। मेरठ से उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान इनायत ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में शोक की लहर है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























