उत्तर प्रदेश का चार वर्षो में चहुंमुखी विकास










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर भाई ने शुक्रवार को हापुड़ मेें कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गत चार वर्षो में प्रदेश के विकास का वह चमत्कार कर दिया, जो विपक्षी दल दशकों सत्ता में रहने के बाद भी नहीं कर सके।
प्रदेश नेता कर्मवीर भाई ने शुक्रवार को नई शिवपुरी इलाके में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया और प्रदेश के विकास का पत्रक वितरित किया। उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, मनोज तोमर, विनीत दीवान, कपिल एस.एम,सौदान सिंह, रितिक त्यागी, रेनू गर्ग आदि थे।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। ये योजनाएं बिना किसी भेदभाव के लागू की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विघुत, जल, चिकित्सा, यातायात आदि के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और निवेश के द्वार खुले है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। भ्रष्टाचारियों व अपराधियों को माफ नहीं किया जा रहा है। उनकी सम्पत्ति जब्त कर गुंडों को जेल भेजा जा रहा है। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों के लिए कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगला रहे है। कृषि कानून किसान विरोधी नहीं हितैषी है। इन कानूनों के तहत किसान और तेजी से प्रगति करेगा।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!