हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चार अगस्त को एक ग्रामीण के साथ हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि चैकिंग के दौरान धौलाना पुलिस ने देहरा की झाल से एक ऑल्टो कार में सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया।

इन तीन बदमाशों को गिरफ्तार के कुछ घंटो बाद पुलिस ने चौथे बदमाश को भी चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि गांव नंदपुर के पास एक बाइक सवार ललित शर्मा से कार सवार चार बदमाशों ने 25 हजार रुपए और दो मोबाइल लूट लिए थे जिसका खुलासा पुलिस ने आज किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल कार, लूटे गए दोनों मोबाइल, 25 हजार रुपए नकद, तमंचा, कारतूस और दो चाकू और एक छुरा भी बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश धौलाना के गांव शेखपुर खिचरा के इरफान, बाबू,सानू और नईम हैं।


































