👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला पीपीएम कोर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया जनपद में चलाए जा रहे सक्रिय रोगी खोज (एसीएफ) अभियान में करीब 2.38 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान लक्षण युक्त 559 लोगों की जांच कराई गई। इनमें से 39 को क्षय रोग की पुष्टि हुई। इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। अब तक मिले सभी क्षय रोगियों को निक्षय पोषण योजना से भी जोड़ दिया गया है।




























