
हापुड मे 37 वाहन किए निरूध्द
हापुड,सीमन/ संजय कश्यप(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश शासन ए द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद हापुड़ में अपंजीकृत,बिना नंबर प्लेट,कर बकाए, फिटनेश समाप्त , नाबालिग द्वारा संचालित ई रिक्शा/ऑटो टेम्पो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सयुक्त अभियान चलाया गया जिसमें 37वाहनों का चालान 19वाहनों को निरुद्ध किया गया. निरुद्ध वाहनों को टी पी नगर में निरुद्ध किया गया अभियान ए आर टी ओ श्री रमेश चौबे, पी टी ओ श्री आशुतोष उपाध्याय यातायात निरीक्षक श्री छवि राम द्वारा सयुक्त रूप से चलाया गया। यह अभियान अंबेडकर तिराहा ,तहसील चौराहा, एवं जनपद के अन्य स्थानों चलाया गया। चालकों को सचेत किया गया कि वैध प्रपत्रों के साथ ही संचालन।करे। उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।यह अभियान पूरे माह अनवरत रूप में जारी।रहेगा। वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों के प्रपत्रों को ठीक करा ले।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483





























